Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीएमसी में कांग्रेस और राकांपा को रास नहीं आ रहा शिवसेना का तानाशाही रवैया

 


महाराष्ट्र की सत्ता साथ-साथ संभालने वाली शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा मुंबई महानगरपालिका में तालमेल नहीं बैठा पा रही हैं। बीएमसी में विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस, राकांपा एवं सपा जैसे दलों को शिवसेना का तानाशाही रवैया बिल्कुल रास नहीं आ रहा है।

बीएमसी को मुख्यमंत्री के निवास से चलाए जाने का लगाया आरोप

मंगलवार को विपक्षी दलों ने बीएमसी को मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास वर्षा से चलाए जाने का आरोप लगाया। कहा कि मुख्यमंत्री के बंगले पर ही बीएमसी आयुक्त का एक स्थायी कार्यालय बना देना चाहिए।

कांग्रेस एक साल बाद होने वाले बीएमसी चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव 

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुंबई कांग्रेस ने यह प्रस्ताव पारित किया है कि एक साल बाद होने वाले बीएमसी चुनाव में वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कुछ दिनों पहले ही बीएमसी में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे कांग्रेस नेता रवि राजा ने कहा था कि भाजपा को सत्ता से दूर रखना ही हमारा लक्ष्य है, लेकिन अब शिवसेना के रुख से दुखी राजा कहते हैं कि हम जब भी सत्तापक्ष से किसी मुद्दे पर बात करने की कोशिश करते हैं, हमसे कहा जाता है कि आदेश ऊपर से (मुख्यमंत्री आवास से) आ चुका है। वे हमसे किसी जनसमस्या पर चर्चा करना ही नहीं चाहते।