Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

किसानों के लिए अगले माह दिल्ली में आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, अपने फैसले से केंद्र को कराया अवगत


 

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि किसानों से संबंधित उनकी मांगें यदि सरकार ने नहीं मानी तो वह जनवरी में नई दिल्ली में आंदोलन करेंगे। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने गांव रालेगण सिद्धी में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उन्होंने अगले महीने से दिल्ली में आंदोलन करने के फैसले से केंद्र को अवगत करा दिया है। हालांकि विज्ञप्ति में आंदोलन शुरू किए जाने की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है।